प्रगति नागपाल का धमाकेदार सिंगल ‘इशारे’ रिलीज़, बनेगा जेन-ज़ेड का नया म्यूज़िक एंथम!
मुंबई (अनिल बेदाग): सिर्फ 20 साल की उम्र में इतिहास रच चुकीं युवा सेंसेशन प्रगति नागपाल अपने नए सुपर-स्टाइलिश सिंगल “इशारे” के साथ फिर एक बार म्यूज़िक फैंस का दिल जीतने को तैयार हैं। सारेगामा के बैनर तले रिलीज़ हुआ यह गाना अभिनेता करण जोतवानी और प्रगति की ताज़गी भरी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से भरपूर है।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी प्रगति अपनी दमदार आवाज़, कॉन्फिडेंस और स्टेज प्रेज़ेंस के कारण इंडस्ट्री की फास्टेस्ट-राइज़िंग आर्टिस्ट्स में शामिल हो चुकी हैं।
इसके पहले उनके गाने — “पहला नशा 2.0,” “छड़ेया,” “यार मिला वे” — दर्शकों के बीच सुपरहिट साबित हो चुके हैं। अब “इशारे”, हिटेन के संगीत और शान के लिखे बोलों के साथ, पहले से ही चार्टबस्टर बनने का संकेत दे रहा है।
प्रगति कहती हैं,
“‘इशारे’ मेरे लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। करण, शान सर और हितेन सर के साथ काम करना एक शानदार अनुभव था।”
यूट्यूब फाउंड्री क्लास और हिमेश रेशमिया के कैप मेनिया टूर का हिस्सा बनकर प्रगति तेजी से न्यू-एज पॉप क्वीन बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।




