पीएम जन-धन योजना के 11 साल पूरे, PM Modi बोले इस स्कीम ने लोगों को अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति दी
नई दिल्ली। पीएम जन-धन योजना के 11 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस योजना ने लोगों को अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति दी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब अंतिम स्थान पर खड़ा व्यक्ति वित्तीय रूप से जुड़ता है तो पूरा देश एक साथ आगे बढ़ता है यानी तरक्की करता है।

पीएम जन-धन योजना के 11 साल पूरे
यह योजना 2014 में आज के ही दिन शुरू की गई थी और इसका उद्देश्य देश के सभी परिवारों के लिए व्यापक वित्तीय समावेशन को सुनिश्चित करना है। योजना के तहत प्रत्येक परिवार के लिए कम से कम एक बुनियादी बैंकिंग खाता, वित्तीय साक्षरता, ऋण, बीमा और पेंशन जैसी सुविधाओं तक पहुंच प्रदान की गई है।




