गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर दिखाई देगी गुरु तेग बहादुर की शहादत की भव्य झांकी, केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी
गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ की झांकी 26 जनवरी को कर्तव्यपथ पर दिखाई जाएगी। केंद्र सरकार ने पंजाब के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। यह लगातार दूसरा वर्ष होगा जब पंजाब की झांकी कर्तव्यपथ पर प्रदर्शित होगी। पिछले वर्ष बाबा फरीद थीम पर झांकी दिखाई गई थी।

केंद्र सरकार ने पंजाब के इस थीम को हरी झंडी दे दी है, जिस पर काम भी शुरू हो गया है। यह लगातार दूसरा वर्ष होगा जब पंजाब की झांकी कर्तव्यपथ पर दिखाई देगी। पिछले वर्ष पंजाब के सभ्याचार और बाबा फरीद के थीम पर बनाई गई झांकी दिखाई गई थी।




