Mamata Banerjee पर आपत्तिजनक पोस्ट का भाजपा विधायक ने किया विरोध, TMC बोली- आ रही राजनीति की बू

कोलकाता। बंगाल के भाजपा विधायक असीम सरकार ने इंटरनेट मीडिया पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में की गई एक कथित आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में अपनी आवाज उठाई है।

पिछले दिनों बांग्लादेश के एक कट्टरपंथी नेता रफीकुल उल्लाह अफसारी द्वारा ममता बनर्जी को शादी का प्रस्ताव देने वाला एक विवादास्पद वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। भाजपा विधायक ने कहा कि राजनीतिक विचारधाराएं अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन सबसे पहले हम इंसान हैं। ममता बनर्जी एक महिला हैं और राज्य की मुख्यमंत्री हैं। उनके बारे में भद्दी टिप्पणियां कभी भी स्वीकार्य नहीं हैं।

‘उम्मीद थी कि टीएमसी नेता उठाएंगे आवाज’
उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद थी कि टीएमसी नेता-कार्यकर्ता इस पोस्ट के खिलाफ आवाज उठाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। किसी ने विरोध नहीं किया। मुझे लगा कि मुझे विरोध करना चाहिए, इसलिए मैंने विरोध किया और भविष्य में भी ऐसे अनैतिक कृत्यों के खिलाफ विरोध करता रहूंगा।

Related Articles

Back to top button