WPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस में हुई ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की एंट्री, दूसरा खिताब जीतना तय!
मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने विमंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आने वाले सीजन से पहले अपने सपोर्ट् स्टाफ में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व खिलाड़ी को एंट्री दी है। टीम को कोशिश अपना खिताब बचाने की होगी।
क्रिस्टन ने साल 2014 से 2017 के बीच में ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। 41 साल की ये खिलाड़ी मुंबई के सपोर्ट स्टाफ में हेड कोच लीसा केटली, गेंदबाजी कोच और मेंटर झूलन गोस्वामी और बल्लेबाजी कोच देविका पालशिकार के साथ मिलकर काम करेंगी।





