‘Punjab में 59 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरियां’, अमन अरोड़ा बोले- निजी क्षेत्र में भी रोजगार के व्यापक अवसर
रोजगार सृजन मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि अप्रैल 2022 से अब तक 59,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं। निजी क्षेत्र में भी हजारों कुशल युवाओं को रोजगार मिला है। विभाग की बहु-आयामी रणनीति के तहत कौशल विकास और प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, जिससे प्रतिभाशाली युवाओं का पलायन रोका जा सके। पंजाब कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण और प्लेसमेंट भी जारी है।

राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सुनिश्चित करने के विभागीय प्रयासों को रेखांकित करते हुए मंत्री ने बताया कि अप्रैल 2022 से अब तक 59,702 युवाओं को विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इसी तरह वर्ष 2025 के दौरान 959 प्लेसमेंट कैंपों के माध्यम से 48,912 उम्मीदवारों को रोजगार दिलाने में सहायता की गई। इसके अलावा लोन कैंपों के माध्यम से 10,064 युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।




