Pakistani smugglers का ड्रोन प्लास्टिक डोर से क्षतिग्रस्त, अटारी बॉर्डर के पास गिरा; पुलिस ने कब्जे में लिया
अटारी के पास भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन चाइना डोर में फंसकर नीचे गिर गया। यह ड्रोन संभवतः भारत में अवैध गतिविधि को अंजाम देकर वापस पाकिस्तान लौट रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने ड्रोन को जब्त कर लिया है और गहन जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं, और क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्रोन के परों में चाइना डोर उलझी हुई थी और जब वह गिरा, उस समय वह पूरी तरह खाली था। स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्रोन ने पहले किसी नशीले पदार्थ या हथियार की खेप गिराई हो सकती है और इसके बाद वह वापस पाकिस्तान की दिशा में लौट रहा था। ड्रोन के उड़ते समय उसकी लाइटें जल रही थीं और तेज रफ्तार के कारण हवा में शोर की आवाज भी सुनाई दे रही थी।




