‘यह मेरे लिए ही बना…’, Dhurandhar में तमन्ना भाटिया को रिप्लेस करने पर क्रिस्टल डिसूजा ने दिया ऐसा बयान
Dhurandhar मूवी के आइटम नंबर शरारत के लिए पहले तमन्ना भाटिया को भी अप्रोच करने की प्लानिंग थी, लेकिन बाद में क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान को कास्ट किया गया। अब क्रिस्टल ने शरारत गाने में तमन्ना को रिप्लेस किए जाने पर पहली बार रिएक्शन दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा है।
कोरियोग्राफर ने बताया था कि डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) ने तमन्ना भाटिया को रिजेक्ट कर क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान को कास्ट किया। अब एक हालिया इंटरव्यू में क्रिस्टल ने तमन्ना की रिप्लेसमेंट पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं पता था।





