रब मेहर करे…’ पंजाब की मदद के लिए आगे आए Akshay Kumar, बाढ़ पीड़ितों के लिए दान दिए 5 करोड़ रुपये

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 5 करोड़ रुपये का दान दिया है। उन्होंने इसे दान नहीं बल्कि सेवा कहा है। अक्षय ने कहा कि उन्हें मदद का हाथ बढ़ाने का मौका मिला है इसलिए वे खुद को धन्य महसूस करते हैं। इसी के साथ ही उन्होंने पंजाब के लिए प्रार्थना भी की।

अक्षय कुमार ने कितना दिया दान?
एक्टर ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 5 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। उन्होंने विनम्रतापूर्वक इस योगदान को ‘दान नहीं’,’सेवा’ कहा है।

पंजाब के लिए एक्टर ने की प्रार्थना
इस राशि के दान के बारे में बात करते हुए, अक्षय ने कहा,”मैं अपने विचार पर कायम हूं। हां, मैं पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री खरीदने के लिए 5 करोड़ रुपये दे रहा हूं, लेकिन मैं कौन होता हूं किसी को ‘दान’ देने वाला? जब मुझे मदद का हाथ बढ़ाने का मौका मिलता है, तो मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं। मेरे लिए, यह मेरी सेवा है, मेरा एक छोटा सा योगदान है।”

Related Articles

Back to top button