‘कोई डेडलाइन नहीं, यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर फोकस’, जेलेंस्की से मुलाकात के बाद बोले Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप और वलोदिमीर जेलेंस्की ने फ्लोरिडा में यूक्रेन युद्ध समाप्त करने पर चर्चा की। ट्रंप ने कहा कि राजनयिक प्रयास अंतिम चरण में हैं, लेकिन कोई समय-सीमा नहीं है। उन्होंने पुतिन को शांति के लिए गंभीर बताया। जेलेंस्की ने 20-पॉइंट शांति योजना पर 90% और सुरक्षा गारंटी पर 100% सहमति की पुष्टि की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए राजनयिक प्रयास अंतिम चरण में हैं। ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि हम बातचीत के आखिरी दौर में हैं और हम देखेंगे। नहीं तो यह बहुत लंबे समय तक चलेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रोसेस के लिए उनकी कोई डेडलाइन नहीं है।

Related Articles

Back to top button