Pathankot में जैश के आतंकी हमले की आशंका, सर्च अभियान में पकड़ा गया एक संदिग्ध

सुरक्षा एजेंसियों ने पठानकोट में आतंकी हमले की आशंका जताई है। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पाकिस्तानी आतंकी के जिले में छिपे होने की सूचना है। पुलिस और बीएसएफ सीमावर्ती इलाकों में सर्च अभियान चला रही है। एक संदिग्ध गुज्जर को हिरासत में लिया गया है और उसके साथी की तलाश जारी है। उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी झंडे व गुब्बारे बरामद किए गए, जिसके बाद चौकसी बढ़ा दी गई है।

इसके बाद जिला पुलिस, विशेष ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के कमांडो और घातक कमांडो की टीमों को बुलाकर सर्च अभियान चलाया गया है। पुलिस और बीएसएफ द्वारा भी सीमावर्ती इलाकों, गुज्जर समुदाय के डेरों और खंडहर इमारतों की गहन जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button