कछुए की चाल से आगे बढ़ी कपिल शर्मा की फिल्म, तीसरे दिन बदला कमाई का गणित
कपिल शर्मा की कमबैक फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 इन दिनों सिनेमाघरों में जारी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर इस कॉमेडी मूवी का क्या हाल है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर किस किसको प्यार करूं 2 का संघर्ष अब भी जारी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के तीसरे दिन इस कॉमेडी मूवी ने कितने करोड़ का कारोबार किया है।

किस किसको प्यार करूं 2 की तीसरे दिन की कमाई
रविवार का दिन कलेक्शन के लिहाज से किसी भी फिल्म के लिए फायदेमंद साबित होता है। फिर चाहें वो लेटेस्ट रिलीज हो या फिर उससे पहले से सिनेमाघरों में चल रही हो। कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करूं 2 के लिए भी संडे नई सौगात लेकर आया है और मूवी की कमर्शियल परफॉर्मेंस अच्छी रही है।




