Viral: अमिताभ बच्चन ने बताया अजय देवगन का सीक्रेट

Amitabh Bachchan reveals Ajay Devgan's secret

मुंबई, 05 सितंबर (वेब ​​वार्ता)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सिंघम स्टार अजय देवगन का राज खोला है। अमिताभ बच्चन इन दिनों सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीजन 16 को होस्ट कर रहे हैं। इस शो में अमिताभ बच्चन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े किस्से शेयर करते हैं।हाल ही के एपिसोड में कंटेस्टेंट बंटी वाडिवा केबीसी की हॉट सीट पर बैठे। उन्होंने बताया कि केबीसी में आना उनका बहुत पुराना सपना है। बंटी ने बताया कि वह अजय देवगन के फैन हैं। बंटी ने कहा कि उन्हें अजय इसलिए भी पसंद हैं क्योंकि उन्हें उनका शांत व्यवहार और हर बात में हंसने की कला पसंद है। यह सुनते ही अमिताभ बच्चन ने अजय देवगन को लेकर एक राज खोला। उन्होंने कहा कि अजय लड़ाई में जितने खूंखार हैं, उतने ही शांत भी हैं। अगर लड़ाई हो जाए तो अजय 2-4 लोगों को ऐसे ही पीट देंगे।

Related Articles

Back to top button