पाकिस्तान में बैन होगें Imran Khan और उनकी पार्टी, प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव पास

पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा ने मंगलवार को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) पार्टी को दुश्मन देश का हथियार बताते हुए राजनीति से प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव पारित किया। सत्तारूढ़ पीएमएल-एन के सांसद ताहिर परवेज द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव को पीटीआइ सदस्यों के बहिष्कार के बीच पारित कर दिया गया।

वहीं, रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनें नोरीन खान, अलीमा खान और उजमा खान ने मंगलवार को जेल के बाहर धरना दिया, क्योंकि अधिकारियों ने उन्हें अपने भाई से मिलने की अनुमति नहीं दी।ो

Related Articles

Back to top button