‘कांग्रेस ने वंदे मातरम् के किए टुकड़े-टुकड़े’, संसद में विपक्ष पर बरसे PM Modi
प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस ने ‘वंदे मातरम्’ के टुकड़े-टुकड़े किए। पीएम मोदी ने विपक्ष के आचरण की आलोचना की और सरकार की नीतियों का बचाव किया।

राष्ट्रगीत की पावन भावना का अपने शब्दों में विस्तार से उल्लेख करने के साथ ही उन्होंने कहा, ‘उन परिस्थितियों को भी हमारी नई पीढ़ी को जरूर बताना हमारा दायित्व है, जिसकी वजह से वंदे मातरम् के साथ विश्वासघात किया गया।’




