Thailand Floods: थाईलैंड में बाढ़ का कहर, मृतकों की संख्या 145 पहुंची; नुकसान ने दुनिया को डराया

दक्षिणी थाईलैंड में आई भीषण बाढ़ से भारी तबाही हुई है। इस आपदा में कम से कम 145 लोगों की जान चली गई है और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। सोंगखला प्रांत में सबसे अधिक मौतें हुई हैं। बाढ़ के कारण कई घर तबाह हो गए हैं और सड़कों पर मलबा फैल गया है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है।

Thailand Floods

थाईलैंड के आपदा निवारण और न्यूनीकरण विभाग ने बताया कि पिछले दिनों भारी बारिश के कारण 12 दक्षिणी प्रांतों में आई इस बाढ़ के कारण 1.2 मिलियन से अधिक घर और 3.6 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ ने लील ली 145 जिंदगियां
इस मामले को लेकर सरकारी प्रवक्ता सिरिपोंग अंगकासाकुलकियात ने बैंकॉक में एक पीसी के दौरान कहा कि बाढ़ के कारण देश के आठ प्रांतों में 145 लोगों की जान गई है। वहीं, सोंगखला प्रांत में सबसे अधिक 110 लोगों की जान गई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ का पानी और कम होने के साथ ही सर्च और रेस्क्यू की कोशिशें और सफल हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button