राष्ट्रवादी सोच के साथ देश को आगे ले जाने का मार्गदर्शक ग्रंथ, संविधान दिवस पर बोलीं President Draupadi Murmu
President Draupadi Murmu ने संविधान दिवस पर कहा कि संविधान राष्ट्रवादी सोच के साथ देश को आगे ले जाने का मार्गदर्शक है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रपति ने संसदीय प्रणाली की प्रासंगिकता और संविधान के आदर्शों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने इसे राष्ट्रीय गौरव का दस्तावेज बताया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हमारी संसद के मार्गदर्शन में देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प अवश्य पूरा होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देशवासियों से संविधान के आदर्शों को बनाए रखने तथा 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान किया।




