Delhi Blast: दिल्ली सहित उत्तर भारत में 200 जगह एक साथ धमाके की थी साजिश, जांच में खुलासा

दिल्ली में धमाके की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें हमलावरों ने दिल्ली समेत उत्तरी भारत के लगभग 200 स्थानों पर एक साथ धमाके करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए हैं और आतंकी संगठनों के शामिल होने का संदेह है। मामले की जांच जारी है।

उत्तर भारत में बम धमाके करने की जिम्मेदारी आइएसआइ ने फरीदाबाद-सहारनपुर के डाक्टर माड्यूल को दी थी। इन्हें प्रशिक्षण देने के लिए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हंजुल्ला को चुना गया था। जांच एजेंसियों ने इसकी भी पहचान कर ली है। हंजुल्ला इस माड्यूल के मुख्य आरोपित मौलवी अहमद के संपर्क में था। जांच में पता चला है कि उसी ने हंजुल्ला को फरीदाबाद मॉड्यूल के सदस्यों से मिलवाया था।

 

Related Articles

Back to top button