‘थोड़ी तो राष्ट्रीयता दिखाओ…’, CDS Anil Chauhan ने रक्षा कंपनियों पर जताई नाराजगी; हथियारों की डिलीवरी पर दो टूक

नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल CDS Anil Chauhan ने भारतीय हथियार बनाने वाली कंपनियों पर नाराजगी जताई है। सीडीएस जनरल चौहान ने कहा कि ये कंपनियां आपतकालीन खरीद के ऑर्डर को भी समय पर पूरा नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ये कंपनियां अपने उत्पादों में स्वादेशी सामानों के उपयोग का काफी बढ़ा चढ़ा कर दावा कर रही हैं।

जनरल चौहान ने साफ किया कि सेना को उम्मीद है कि डिफेंस कंपनियां अपने फायदे के कामों में थोड़ा राष्ट्रवाद और देशभक्ति भी दिखाएंगी। एक सेमिनार के दौरान सीडीएस ने ये बातें कहीं।

रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों को सीडीएस ने दिया सुझाव
बता दें कि इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीएस ने जोर देते हुए कहा कि घरेलू उद्योगों को अपनी स्वदेशी क्षमताओं के बारे में सच बताना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कोई भी सुधार एकतरफा नहीं किया जा सकता है। सीडीएस का कहना है कि जब रक्षा कंपनियां ऑर्डर लेती हैं और समय पर डिलीवरी नहीं करती हैं, तो इससे देश की क्षमता को नुकसान का सामना करना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button