CDS Anil Chauhan ने रक्षा अनुसंधान और विकास पर दिया जोर, एमएसएमई के योगदान को लेकर कही ये बात
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को अनुसंधान और विकास पर जोर दिया। मानेकशॉ सेंटर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने रक्षा निर्माण में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, निजी क्षेत्र और एमएसएमई के योगदान पर प्रकाश डाला।

‘रक्षा में आत्मनिर्भरता और भविष्य के युद्ध के लिए रक्षा उद्योग पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाना’ विषय पर ब्रेनस्टार्मिंग सेशन 2.0 का आयोजन हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (एचक्यू आइडीएस) द्वारा सोसाइटी आफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) के सहयोग से किया गया था।



