Uttarakhand के सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी होगी दूर, मिलेंगे 287 डाक्टर, इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया

उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी जल्द ही दूर होगी, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग को 287 नए चिकित्सक मिलने वाले हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जो 20 नवंबर से शुरू होंगे। चयनित चिकित्सकों की पहली तैनाती दूरस्थ क्षेत्रों में की जाएगी, जिससे स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

इनमें 231 पद सीधी भर्ती के
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने साधारण ग्रेड के कुल 287 रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा था। इनमें 231 पद सीधी भर्ती और 56 बैकलाग के तहत शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button