Mumbai : सड़क से रेलिंग तोड़कर समंदर में गिरी कार, ड्राइवर को किया गया रेस्क्यू

Mumbai :  मुंबई में कोस्टल रोड पर एक हैरान करने वाला हादसा हुआ। एक कार नियंत्रण खोकर समुद्र में जा गिरी जिसके बाद ड्राइवर को महाराष्ट्र सुरक्षा बल ने बचाया। पुलिस को शक है कि ड्राइवर नशे में था और खून का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

यह मामला मुंबई की कोस्टल रोड पर सोमवार की रात हुआ। कार महालक्ष्मी से वर्ली की तरफ जा रही थी, तभी ड्राइवर ने कार से संतुलन खो दिया और यह भीषण हादसा देखने को मिला।

ड्राइवर को किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र सुरक्षाबल (MSF) के कर्मचारियों ने अपनी जान दांव पर लगाकर ड्राइवर को समुद्र से बाहर निकाला। कार हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, पुलिस को शक है कि ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने ड्राइवर के खून का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।

Related Articles

Back to top button