President Murmu ने अंगरक्षकों को किया सम्मानित, तीनों सेनाओं के प्रमुखों से भी मुलाकात की

President Murmu ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति अंगरक्षक (पीबीजी) को डायमंड जुबली सिल्वर ट्रम्पेट और ट्रम्पेट बैनर प्रदान किया। यह सम्मान पीबीजी को उसकी 1950 में राष्ट्रपति अंगरक्षक के रूप में नामित होने के बाद 75 वर्षों की गौरवशाली सेवाओं के लिए दिया गया। बेहतरीन सैन्य परंपराओं के पालन के लिए बधाई दी।

President Murmu

समारोह के दौरान 2022 में सेवा से संन्यास लेने वाला वीराट (राष्ट्रपति के अंगरक्षक का विशिष्ट घोड़ा) भी विशेष रूप से मौजूद रहा। संन्यास के बाद पीबीजी ने वीराट को अपने साथ अपनाया हुआ है। यह सैनिकों और उनके घोड़ों के बीच गहरे संबंध का प्रतीक माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 जनवरी, 2022 को गणतंत्र दिवस परेड में इस घोड़े की पीठ थपथपाई थी।

 

Related Articles

Back to top button