Haryana में धूमधाम से चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती मनाएगी जेजेपी, 112 कार्यक्रमों के साथ पुराने साथियों का करेगी सम्मान

जननायक जनता पार्टी हरियाणा में चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती मनाएगी। प्रदेशभर में 112 कार्यक्रम होंगे और देवीलाल के पुराने साथियों को सम्मानित किया जाएगा। जेजेपी ने कार्यक्रमों की तैयारी कर ली है। प्रदेशभर में लगी 72 प्रतिमाओं पर प्रार्थना सभाएं होंगी जहां नेता और कार्यकर्ता चौधरी देवीलाल को याद करेंगे।

Haryana

जयंती कार्यक्रमों को लेकर जेजेपी ने तैयारियां पूरी कर ली है। प्रदेशभर में चौधरी देवीलाल की 72 प्रतिमाएं हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा इन सभी प्रतिमाओं पर साफ-सफाई व मरम्मत कार्य करवाए गए हैं। वीरवार को प्रतिमाओं पर प्रार्थना सभाओं का आयोजन होगा और यहां जेजेपी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता पहुंचकर जननायक चौधरी देवीलाल को याद करेंगे। यह जानकारी जेजेपी के मीडिया प्रभारी दीपकमल सहारण ने दी।

Related Articles

Back to top button