ऊना कोड़े कांड: 9 साल बाद 5 दोषी करार, 35 बरी; आज होगा सजा का एलान

वेरावल विशेष अदालत ने 2016 के ऊना कोड़े कांड में पांच आरोपियों को दोषी ठहराया है, जबकि 35 अन्य को बरी कर दिया गया। यह मामला मृत गाय की खाल उतार रहे दलित युवकों को गौरक्षकों द्वारा सार्वजनिक रूप से पीटे जाने से संबंधित है।

यह मामला 11 जुलाई 2016 का है, जब ऊना के पास चार दलित युवक पारंपरिक काम के तहत एक मृत गाय की खाल उतार रहे थे। उसी दौरान खुद को गौरक्षक बताने वाले कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और सार्वजनिक रूप से कोड़े मारकर पीटा। युवकों को करीब चार से पांच घंटे तक प्रताड़ित किया गया।

Related Articles

Back to top button