AAP ने CM Rekha Gupta की शासन व्यवस्था पर सार्वजनिक बहस की चुनौती स्वीकार की, कहा- तारीख तय करें

आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा दी गई सार्वजनिक बहस की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। रेखा गुप्ता ने पिछली सरकारों पर दिल्ली की जल निकासी समस्याओं को हल करने में विफल रहने का आरोप लगाया था और अरविंद केजरीवाल को बहस के लिए आमंत्रित किया था। आप ने इस चुनौती का स्वागत करते हुए भाजपा से जल्द बहस की तारीख तय करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारें शहर की सीवर और जल निकासी समस्याओं का समाधान खोजने में विफल रहीं। उन्होंने कहा कि उनकी रुचि केवल लालीपाप देने में थी।

उन्होंने कहा कि मैं पिछली सरकार में मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल को चुनौती देती हूं कि वे आकर मुझसे दिल्ली के बारे में बात करें। वे 11 साल से यहाँ हैं और मैं छह महीने से मुख्यमंत्री हूँ। वे आकर मुझसे दिल्ली से जुड़े किसी भी विषय पर बात कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button