PM Modi आज करेंगे मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन, समुद्री यात्रा करने वालों को मिलेगी बेहतर सुविधा

PM Modi शनिवार को मुंबई के इंदिरा डाक पर बने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (एमआइसीटी) का उद्घाटन करेंगे। यह टर्मिनल समुद्री यात्रा करने वालों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए बनाया गया है। एमआइसीटी भारत का सबसे बड़ा विश्व स्तरीय क्रूज टर्मिनल है। इसकी प्रथम दो मंजिलों (जी- प्लस 1) पर 207000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैले 72 चेक-इन और इमिग्रेशन काउंटर हैं।

PM Modi

नवनिर्मित एमआइसीटी को प्रति वर्ष लगभग 10 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता के साथ डिजाइन किया गया है। यह 11 मीटर ड्राफ्ट और 300 मीटर तक की लंबाई के साथ एक साथ पांच जहाजों को भी संभाल सकता है। पार्किंग स्थल पर एक साथ 300 से अधिक वाहन पार्क किए जा सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button