UPSSSC Exam Date 2025: फॉरेस्ट गार्ड और स्टेनोग्राफर परीक्षा की तारीख जारी, यहां देखें एग्जाम शेड्यूल

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से फॉरेस्ट गार्ड स्टेनोग्राफर और ड्राफ्ट्समैन एवं कार्टोग्राफर लिखित परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विभिन्न पदों के लिए परीक्षा अलग-अलग तारीखों पर आयोजित कराई जाएगी। फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा 09 नवंबर और स्टेनोग्राफर की परीक्षा 23 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा तिथि
यूपीएसएसएससी की ओर से फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का आयोजन 09 नवंबर, 2025 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। यह परीक्षा केवल एक पाली में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से विषयगत ज्ञान, गणित एवं जीव विज्ञान और उत्तर प्रदेश राज्य संबंधित व अन्य विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button