रांची में आईएस का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, Delhi Police और झारखंड एटीएस का ज्वाइंट एक्शन
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल झारखंड एटीएस और रांची पुलिस ने संयुक्त अभियान में ISIS के संदिग्ध आतंकी असहर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया। दानिश बोकारो का रहने वाला है। दिल्ली में दर्ज मामले के आधार पर पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही थी। देश भर में छापेमारी के दौरान छह संदिग्ध हिरासत में लिए गए और दो गिरफ्तार हुए जिनमें दानिश और दिल्ली से आफताब शामिल हैं।

बताया गया कि आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी असहर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया गया है। असहर दानिश बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है। दिल्ली में दर्ज मामले के आधार पर दिल्ली स्पेशल पुलिस की टीम तलाश कर रही थी। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी से पूछताछ की जा रही है।




