‘मोदी जी…’ बाढ़ से तबाह राज्यों के लिए Rahul Gandhi ने पीएम से मांगी मदद, खरगे ने दिया ये सुझाव
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में बाढ़ की तबाही तथा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से आयी जल आपदा की चिंताजनक स्थिति के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इन राज्यों को मदद देने का आग्रह किया है।
साथ ही कांग्रेस नेता ने किसानों के लिए बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की तत्काल घोषणा करने का भी पीएम से अनुरोध किया है। राज्यसभा में नेता विपक्ष कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पंजाब समेत इन चारों राज्यो को संकट से निपटने के लिए केंद्रीय मदद की मांग कर चुके हैं।




