President Murmu ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर लोगों को दीं शुभकामनाएं, कहा- बाधाओं को दूर करने के लिए चाहते हैं बप्पा का आशीर्वाद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी को नए लक्ष्यों और सकारात्मक भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुर्मू ने कहा कि यह त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

President Murmu

राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान श्री गणेश को ज्ञान और कल्याण के स्रोत के रूप में पूजा जाता है। हम नई शुरुआत और बाधाओं को दूर करने के लिए उनका आशीर्वाद चाहते हैं। यह त्योहार हमें नए लक्ष्यों और सकारात्मक भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण करते हुए इस त्यौहार को मनाने व एक स्वच्छ, हरित और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मैं देश-विदेश में रहने वाले प्रत्येक भारतीय को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।

Related Articles

Back to top button