ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के पीछे भारतीय तकनीक और मेक इन इंडिया का हाथ: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के पीछे भारतीय प्रौद्योगिकी और ‘मेक इन इंडिया’ का हाथ था, जिसने कुछ ही घंटों में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। मोदी ने कहा कि दुनिया ने पहली बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत का नया चेहरा देखा, जब उसने पाकिस्तान के भीतर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

PM Modi

उन्होंने मेट्रो फेज-3 परियोजना के शिलान्यास समारोह में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में बेंगलुरू और उसके युवाओं की अहम भूमिका थी। उन्होंने कहा, ‘हम तभी प्रगति करेंगे जब हमारे शहर स्मार्ट, तेज और कुशल होंगे।’ मेट्रो फेज-3 परियोजना के शिलान्यास समारोह में मोदी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने पहली बार भारत का नया चेहरा देखा, जहां भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतरी इलाकों में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें नष्ट करने और कुछ ही घंटों में पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर करने की क्षमता का प्रदर्शन किया।”

 

 

Related Articles

Back to top button