Chief Minister Dhami ने किया नदी महोत्सव का शुभारम्भ, हर की पौड़ी स्थित ब्रह्मकुंड में की मां गंगा की पूजा
हरिद्वार । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में ‘नदी महोत्सव’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस अभियान के तहत राज्य की विभिन्न नदियों की सफाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज दिनांक 4 जुलाई 2025 को हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजन चल रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वार जनपद हरिद्वार की 550 करोड़ (पांच सौ पचास करोड़ रूपये) लागत की 107 विकास योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया, जिसमें 281 करोड़ रुपये से 100 योजनाओं का लोकार्पण एवं 269 करोड़ रुपये) की धनराशि से 7 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।




