क्या Rukmini Vasanth ने join किया एनटीआर-नील का धुआंधार एक्शन ड्रामा?

Has Rukmini Vasanth joined NTR-Neil's action drama?

मुंबई (अनिल बेदाग) : एक्ट्रेस Rukmini Vasanth ने गुरुवार सुबह इंस्टाग्राम पर ऐसा धमाका किया कि सोशल मीडिया पर फैंस की जिज्ञासा सातवें आसमान पर पहुंच गई! उन्होंने एक मिरर सेल्फी शेयर की – शायद वैनिटी वैन से – और कैप्शन लिखा: “Tiger Tiger Burning Bright…”
अब सुनने में भले ही ये एक नॉर्मल लाइन लगे, लेकिन एनटीआर जूनियर के फैंस तो इस हिंट को तुरंत पकड़ गए! ‘Tiger’ तो एनटीआर  का आइकॉनिक टाइटल है, और रुक्मिणी का ये मजेदार कैप्शन आग में घी का काम कर गया।
हफ्तों से चर्चा थी कि रुक्मिणी इस धमाकेदार प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं — और अब ये Post देखकर लोग कह रहे हैं,
“ओ भाई, अब तो ऑफिसियल अनाउंसमेंट की ज़रूरत ही क्या है!”
हालांकि मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक कास्ट लिस्ट नहीं दी है, लेकिन ये सोशल मीडिया स्टंट शायद फैंस को मिलने वाला वो इशारा है जिसका वो बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button