Rahul Gandhi का RSS प्रमुख पर हमला, बोले- मोहन भागवत ने किया संविधान का अपमान
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi ने कांग्रेस के नए मुख्यालय को धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की नींव पर आधारित सतत समावेशी विकास का प्रतीक बताया और कहा है कि यह भवन हमारे मूल्यों को प्रतिबंधित करती रहेगी। खड़गे तथा राहुल गांधी ने बुधवार को नए कांग्रेस मुख्यालय भवन के उद्घाटन के दौरान समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर हमला किया और कहा कि इस संगठन के प्रमुख मोहन भागवत लोकतंत्र और संविधान विरोधी बयान देते हैं, लेकिन वे भूल जाते हैं कि इस देश कि बुनियाद सद्भाव शांति और एकता की नींव पर आधारित है तथा उस विचार की संवाहक है जिसे महात्मा बुद्ध, गुरु नानक और भगवान कृष्ण ने प्रतिपादित किया है। खड़गे ने कहा, “कांग्रेस पार्टी का नया मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ लोकतंत्र, राष्ट्रवाद, धर्मनिरपेक्षता, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की नींव पर बनाया गया है। कांग्रेस के 140 साल पुराने गौरवशाली इतिहास का प्रतीक, यहां की दीवारें सत्य, अहिंसा, त्याग, संघर्ष और देशभक्ति की महान गाथा बयां करती हैं।”