मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली बार मुख्यमंत्री निवास पर मनाया गया लोहड़ी पर्व
चंडीगढ़/धरणी- लोहड़ी पर्व बेशक पंजाबी संस्कृति से जुड़ा हुआ पर्व माना जाता हो, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर वर्ग का सम्मान करने वाले व्यक्तित्व है यह उन्होंने एक ऐसा उदाहरण पेश करके साबित किया है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतना कम है। हरियाणा का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ अनेको मुख्यमंत्री आए और गए, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बड़ी मिसाल उस वक्त पेश की जब लोहड़ी का पावन पर्व मुख्यमंत्री निवास पर मनाया। यह पहला मौका था जब मुख्यमंत्री हरियाणा निवास पर लोहड़ी का पर्व मनाया गया हो। संत कबीर कुटीर में उन्होंने धर्मपत्नी- पुत्र -पुत्री यानि पूरे परिवार के साथ बड़ी खुशी और हर्षोल्लास से मनाया। पूरे प्रदेश में एक एकता का संदेश दिया है। उन्होंने प्रदेश वासियों को इस मौके पर संबोधित करते हुए सभी को लोहड़ी व मकर सक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पर्व हमारी संस्कृति और हमारी जड़ के मूल आधार होते हैं और ऐसे मौके पर हमें अपनी संस्कृति के साथ जुडऩे का अवसर मिलता है।
 
 
 
 



