असम खदान हादसाः एक और शव बरामद, बचाव अभियान का छठा दिन

असम। उमरांग्सू कोयला खदान में फंसे खनिकों की तलाश का अभियान शनिवार को छठे दिन में प्रवेश कर गया। प्रथम बटालियन एनडीआरएफ के गोताखोरों ने आज सुबह लगभग 7.35 बजे के आसपास एक और खनिक का शव खदान से बाहर निकाला। मृतक खनिक की पहचान लिगेन मगर (27, उमरांग्सू, डिमा हसाओ) के रूप में की गयी है। एनडीआरएफ ने शव को कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। उल्लेखनीय है कि हादसे के तीसरे दिन एक खनिक का शव मिलने के बाद आज छठे दिन दूसरा शव बरामद हुआ है। अभियान को बीती रात प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रोक दिया गया था। ऑपरेशन आज सुबह फिर से शुरू किया गया। एनडीआरएफ टीम ने रात के लिए ऑपरेशन स्थल पर ही ठहराव किया है।

Related Articles

Back to top button