Ballia में पिता ने की अपनी 11 साल की बेटी के साथ दरिंदगी!

उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकार आपका एक बार तो रिश्तों से ही विश्वास उठ जाएगा। यूपी के बलिया से एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरों के अनुसार, जिले के उभांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने 51 साल एक व्यक्ति को अपनी 11 साल की बेटी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि देवरिया जिले में रामपुर थाना क्षेत्र के मोहन मुंडेरा गांव निवासी अकरम का ससुराल उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी अपनी 11 साल की बेटी को मायके में छोडक़र रिश्तेदारों से मिलने बांगलादेश गई थी।
ये बात सुनकर मां को आ गया गुस्सा
इसके बाद मुंबई में ट्रक चालक की नौकरी कर रहा अकरम अपने ससुराल आया। इस दौरान उसने एक सितंबर से एक नवंबर तक अपनी ही बेटी के साथ कथित दुष्कर्म किया। इसके बाद बेटी ने बांग्लादेश से लौटने पर मां को इस बात की जानकारी दी। ये बात सुनकर मां को गुस्सा आ गया और उसने अपने ही पति के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इसके बाद न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button