‘डल्लेवाल को अनशन तोड़े बिना देंगे मेडिकल हेल्प’, SC में बोली पंजाब सरकार
चंडीगढ़। सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर केंद्र सरकार से किसानों की बुधवार को बातचीत फिर से शुरू होने की आस में बैठी पंजाब सरकार को बड़ा झटका लगा है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आंदोलनरत किसानों से बातचीत करने के सवाल पर कहा कि देश के किसान संगठनों से हमारी बात होती रहती है। मौजूदा आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट जो निर्देश देगा, हम पालन करेंगे।
अश्विनी वैष्णव के बयान से सकते में पंजाब सरकार
अश्विनी वैष्णव के बयान से पंजाब सरकार सकते में है। सरकार को उम्मीद थी कि केंद्र किसानों से बातचीत शुरू करने संबंधी बयान देगा, जिससे आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल चिकित्सा सुविधा लेने के लिए तैयार हो जाएंगे।



