प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनजातीय संस्कृति का संरक्षण: Yogi Adityanath

लखनऊ। पांच जनवरी उत्तर प्रदेश के Yogi Adityanath ने रविवार को कहा कि पूरा देश जनजातीय संरक्षण के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने जनजातीय युवा संवाद कार्यक्रम-2025 के तहत रविवार को अपने सरकारी आवास पर ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के युवाओं से संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने अपनी बातें रखीं और अपने राज्य की सांस्कृतिक झलक भी प्रस्तुत की।

Cm Yogi: यूपी में खानपान में मिलावट पर सख्त कार्रवाई तय, साफ-सफाई का भी रखें ध्यान

 

CM Yogi: जम्मू-कश्मीर में नफरत फैलाने वालों की राजनीतिक जमीन हमेशा के लिए बंजर हो गई है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार Yogi Adityanath ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए देश पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। इसके लिए अनेक कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने 15 नवंबर की तिथि को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातीय दिवस) के रूप में घोषित की।
योगी ने कहा कि स्वतंत्र भारत में पहली बार राष्ट्रपति पद पर जनजातीय महिला (द्रौपदी मुर्मू) भारत के गौरव को नयी ऊंचाई तक पहुंचाने में योगदान दे रही हैं। योगी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश का ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश से नजदीकी संबंध है।’

Related Articles

Back to top button