मां के प्यार के लिए बहन ने चाकू से मार डाला!

मुंबई। बहन को अधिक प्यार मिलने के कारण एक महिला ने ईर्ष्या में अपनी बुजुर्ग मां की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस स्टेशन में जाकर अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। अधिकारियों ने इसके बाद बताया कि कुर्ला के कुरेशी नगर में सबीरा बानो शेख की गुरुवार शाम उनकी बेटी रेशमा मुफ्फर काजी के साथ तीखी बहस हुई थी। इसी दौरान रेशमा ने अपनी मां के पेट, छाती, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से कई बार वार किया।
रेशमा अपनी बहन से ईर्ष्या करती है, क्योंकि वह सोचती है कि मां उसकी बड़ी बहन से अधिक प्यार करती है। मां को चाकू मारने के बाद आरोपित चूनाभट्टी पुलिस थाने पहुंची और अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
बेटी से मिलने पहुंची थी मां
हत्या करने वाली 41 साल की आरोपी बेटी का नाम रेशमा मुजफ्फर काजी है। वहीं मृतक मां की उम्र 62 साल बताई जा रही है, जिसका नाम सबीरा बानो अजगर शेख है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपने बेटे के साथ मुंब्रा में रहती है, लेकिन कल रात वह अपनी बेटी से मिलने कुर्ला के कुरैशी नगर आई थी।

 

Related Articles

Back to top button