Lucknow में खेला गया खूनी खेल, कलयुगी बेटे ने मां और चार बहनों की कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में नए साल की मौके पर एक बड़ी घटना घट गई है। नए साल के मौके पर राजस्थानी Lucknow में पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में सभी महिलाएं हैं। जानकारी के मुताबिक थाना नाका क्षेत्र स्थित होटल शरणजीत में आरोपी अरशद (उम्र 24 वर्ष) ने अपने परिवार के पांच महिलाओं की हत्या करती है। आरोपी ने जिन लोगों को मारा है उसमें उसकी मां और चार बहनें शामिल है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरा लखनऊ शहर दहल गया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी मां अस्मा समेत बहन आलिया (उम्र 9 वर्ष), अल्शिया (उम्र 19 वर्ष), अक्सा (उम्र 16 वर्ष) और रहमीन (उम्र 18 वर्ष) को मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

इस कारण दिया हत्या को अंजाम
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने कहा कि पारिवारिक कलह के कारण युवक ने अपनी मां और बहनों को मौत के घाट उतार दिया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच भी जारी है।

Related Articles

Back to top button