Ministry of Coal: कोयला मंत्रालय ने कोयला गैसीकरण के लिए वित्तीय प्रोत्साहन योजना की श्रेणी I और III के तहत चयनित आवेदकों को पुरस्कार पत्र जारी किए
Ministry of Coal issues award letters to selected applicants under Category I & III of Financial Incentive Scheme for Coal Gasification
कोयला मंत्रालय ने ₹8,500 करोड़ की कोयला गैसीकरण प्रोत्साहन योजना की श्रेणी I और III के अंतर्गत चयनित आवेदकों को पुरस्कार पत्र (एलओए) जारी करके देश के कोयला गैसीकरण पहल में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है। कोयला मंत्रालय के सचिव श्री विक्रम देव दत्त ने अतिरिक्त सचिव सुश्री विस्मिता तेज और सलाहकार (परियोजनाएं) श्री आनंदजी प्रसाद, ओएसडी (तकनीकी) श्री आशीष कुमार, कोयला मंत्रालय निदेशक (तकनीकी) श्री बीके ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में एलओए प्रस्तुत किए।
श्रेणी I: सरकारी सार्वजनिक उपक्रम/सरकारी सार्वजनिक उपक्रमों के संयुक्त उपक्रम (प्रति परियोजना 1,350 करोड़ रुपये या पूंजीगत व्यय का 15 प्रतिशत जो भी कम हो)भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड: सीआईएल-एचईएल के संयुक्त उपक्रम बीसीजीसीएल को उड़ीसा के लखनपुर में अपनी कोयला गैसीफिकेशन परियोजना के लिए योजना के अंतर्गत 1,350 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रोत्साहन दिया गया है। 11,768 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ इस परियोजना का लक्ष्य 0.66 एमएमटीपीए अमोनियम नाइट्रेट का उत्पादन करना है।
Read more:Uttarakhand Latest News: शीतकालीन यात्रा-श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी-सुमन




