Religious: श्री मोरारी बापू की राम कथा ने विश्व मे भारत का गौरव बढ़ाया – आचार्यश्री लोकेश जी
Shri Morari Bapu's Ram Katha has increased the pride of India in the world - Acharya Shri Lokesh Ji
विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्यश्री लोकेशजी ने राजकोट गुजरात में आयोजित विविध कार्यक्रमों में विश्व शांति एवं सद्भावना संदेश दिया | हिन्दू धर्म आचार्य सभा के संयोजक एवं आर्ष विद्या मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी परमात्मानन्द जी के निमंत्रण पर दो दिवसीय राजकोट प्रवास के दौरान आचार्यश्री लोकेश ने, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी की गरिमामय उपस्थिति में सद्भावना वृद्धाश्रम सहायतार्थ पूज्य मोरारी बापू की रेसकोर्स ग्राउंड में आयोजित श्री राम कथा एवं आर्ष विद्या मंदिर सभा को संबोधित करते हुये कहा कि श्री राम किसी एक जाति, संप्रदाय या धर्म के प्रतीक नहीं है, वो समस्त भारतीय संस्कृति की अस्मिता के आदर्श प्रतीक पुरुष हैं | विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेशजी ने कहा कि ग्लोबल राम कथा के माध्यम से सद्भावना वृद्धाश्रम का जो निर्माण होने जा रहा है वो एक अद्भुत कार्य है | मोरारी बापू ने देश दुनिया में श्री राम कथा का प्रचार कर आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों को जन जन तक पहुंचाया है | संयुक्त राष्ट्र संघ में राम कथा का आयोजन कर श्री मोरारी बापू ने विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है |



