Noida: सलाम नमस्ते में पोषण सप्ताह का समापन

Nutrition week concludes at Salaam Namaste

आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में पोषण सप्ताह का समापन हुआ। इस सप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान रसूलपुर, जैतवारपुर, सलारपुर, मुथियानी,  ततारपुर, धूम मानिकपुर एवं ककरेट गांव में बच्चों ने पोषण प्रदर्शनी लगायी। 14 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित कार्यक्रम में बाल स्वास्थ्य विषय पर चर्चा की गई। वहीं बुधवार को न्यूट्री इंडिया कैम्पेन के अंतर्गत बाल पोषण सप्ताह के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आईएमएस नोएडा के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में पोषण का विशेष योगदान है। बच्चों को सही पोषण देना न केवल उनकी सेहत के लिए बल्कि उनके संपूर्ण विकास के लिए भी अनिवार्य है। वहीं जुनियर हाईस्कूल सलारपुर कलन की प्रभारी रेखा दीक्षित ने बताया कि हमने अपने स्कूल में बाल पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें बच्चों ने पोषण कैलेंडर, मोटे अनाज के फायदे, घरेलू उपचार, सेहत चार्ट, सेहत मॉडल, जल की उपयोगिता पर चर्चा की। वहीं कार्यक्रम के दौरान दक्षता के नाम से पोषण मास्कट को भी लांच किया गया।

Related Articles

Back to top button