Crime: कहासुनी के बाद सिर में कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या के आरोपी को मात्र 12 घंटे में किया गिरफ्तार

The accused of killing a young man by hitting him with an axe on the head after an argument was arrested in just 12 hours

जायल थाना क्षेत्र के डुगसटाऊ गांव में झगड़े के बाद गुस्से में कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर ही नामजद आरोपी तिलोकराम नायक पुत्र शैतानराम (40) निवासी डुगसटाऊ को गिरफ्तार कर लिया। एसपी नारायण टोगस ने बताया कि डुगसटाऊ गांव के गणेशराम नायक (60) ने राजकीय जेएलएन अस्पताल में लिखित रिपोर्ट दी थी कि शनिवार शाम करीब 07.00 बजे उसके पुत्र रमेश ने गाली-गलौज का विरोध किया तो तिलोकराम ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हम परिजन उसे गंभीर हालत में तुरंत जायल अस्पताल लेकर पहुंचे, जायल से उसे नागौर रेफर कर दिया गया। रास्ते में रमेश की मौत हो गई। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर एसएचओ जायल मुकेश कुमार वर्मा द्वारा जांच शुरू की गई। एसपी टोगस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार व सीओ खेमा राम बिजारणियां के पर्यवेक्षण व थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित टीमों ने तकनीकी अनुसंधान व आसूचना संकलन के आधार पर रविवार को डुगस्ताऊ से नामजद आरोपी तिलोक राम नायक को गिरफ्तार कर पूछताछ व जांच के बाद जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button