Bollywood: अवॉर्ड विनिंग हिंदी फ़िल्म ‘ढाई आखर’ का ट्रेलर रिलीज़
Trailer of award winning Hindi film 'Dhai Akhar' released
मुंबई (अनिल बेदाग): अवॉर्ड विनिंग हिंदी फ़िल्म “ढाई आखर” का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। दिल को छू लेने वाले संवाद और प्रेम की अगूढ़ संवेदनाओं को ट्रेलर के ज़रिए बहुत ही खूबसूरत तरीके से प्रस्तुत करता हैं निर्देशक प्रवीन अरोड़ा की घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील विषय पर बनी ‘ढाई आखर’ एक ऐसी ही फ़िल्म हैं जो एक महिला के अपनी पहचान खोजने की कोशिश में किये गए संघर्ष और प्यार की कोमल भावनाओं को बखूबी बयान करती है।ट्रेलर के अंत में एक संवाद “जहाँ बंधन होता हैं वहाँ प्यार नहीं होता , और जहाँ प्यार होता हैं वहाँ बंधन नहीं होता । 2 मिनट और 40 सेकंड के इस ट्रेलर में प्यार और मानवीय रिश्ते की कहानी को बहुत ही प्रभावशाली तरीके से बताता हैं । ट्रेलर में एक शायरी “तुम मुखातिब भी हो और क़रीब भी, तुमको देखें कि तुमसे बात करें” भी याद रह जाता हैं । हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संवाद लेखक असगर वसाहत ने फ़िल्म के संवाद लिखे हैं । और फ़िल्म के बहुत ही खूबसूरत गीतों को इरशाद कामिल ने लिखा हैं । फ़िल्म के प्रज़ेंटर
पिछले साल इफ्फी गोवा में प्रतिष्ठित पैनोरमा सेक्शन में चयनित निर्देशक प्रवीन अरोड़ा की फ़िल्म ढाई आखर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों की बहुत पसंद किया गया । अब फ़िल्म देश के सिनेमागृहों में २२ नवम्बर को रिलीज होगी। फ़िल्म के रिलीज को आधाकारिक घोषणा सोशल मीडिया पर नए पोस्टर के लांच के साथ की गई ।




