भारत-फ्रांस दोस्ती का नया अध्याय: राफेल और पनडुब्बी निर्माण पर बनी बड़ी सहमति; मैक्रों ने कही ये बात

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि भारत और फ्रांस के संबंध अद्वितीय है। दोनों देशों की मित्रता रणनीतिक साझेदारों से कहीं बढ़कर है। फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के भारत के निर्णय के कुछ दिन बाद ही मैक्रों ने गुरुवार को यह भी कहा कि इस समझौते में ”मेक इन इंडिया” मुख्य घटक होगा।

उन्होंने कहा कि फ्रांस भारत के साथ पनडुब्बियों पर सहयोग बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति एआइई इम्पैक्ट समिट से इतर पत्रकारों से बात करते हुए प्रश्न के उत्तर में कहा, हमारे पास केवल रणनीतिक साझेदारी नहीं है, बल्कि हमारे पास विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो भारत और फ्रांस दोनों के लिए अद्वितीय है।

Related Articles

Back to top button