Viral: ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा
Aishwarya Rai dazzles at Paris Fashion Week
पेरिस, 24 सितंबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड स्टार और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक में जलवा बिखेरा। ऐश्वर्या राय ब्यूटी दिग्गज लॉरियल की एंबेसडर के तौर पर पेरिस फैशन वीक में शामिल हुईं। बैलून हेम रेड ड्रेस पहने ऐश्वर्या ने अपने आकर्षक लुक से एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें रैंप की क्वीन क्यों कहा जाता है। ऐश्वर्या ने बेहद लाइट मेकअप के साथ बाल खुले रखे थे और बोल्ड रेड लिप शेड से अपने लुक को चार चांद लगा दिए। लॉरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व करते हुए वह बेहद आत्मविश्वास और शान के साथ रनवे पर चलीं। वॉक के बाद उन्होंने अपनी भारतीय परंपरा को बनाए रखा और नमस्ते कहकर फ्रांसीसी दर्शकों का अभिवादन किया। ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक 2024 में धमाकेदार एंट्री की और बिल्कुल आइकॉनिक अंदाज में लॉरियल पेरिस के लिए रनवे पर चलीं। ऐश्वर्या ने अपने हॉट लुक से सबका दिल जीत लिया। ऐश्वर्या की बेटी आराध्या भी ‘पेरिस फैशन वीक 2024’ में नजर आईं।




