China: पूर्वी चीन में बस हादसे में विद्यार्थियों सहित 11 लोगों की मौत

11 people including students killed in bus accident in East China

जिनान, 03 सितंबर (वेब ​​न्यूज)। पूर्वी चीन के शांदोंग प्रांत के ताईआन शहर में मंगलवार सुबह एक बस दुर्घटना में छात्रों समेत 11 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार सुबह डोंगपिंग काउंटी के एक स्कूल के गेट के पास हुई। बस ने छात्रों और वयस्कों को कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह 7:27 बजे हुई जब चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। सड़क पर चल रहे लोग बस के नीचे आ गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार, बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और दुर्घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button